Hanuman Chalisa

देश में 24 घंटों में 14,148 नए मामले, एक्टिव मरीजों में 1.5 लाख से कम

Webdunia
गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (11:26 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,148 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,28,81,179 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,48,359 रह गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 302 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,12,924 हो गई। देश में अभी 1,48,359 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.35 प्रतिशत है।
 
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 16,163 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.46 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर 1.22 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.60 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई जंग, यूक्रेन के 11 शहरों में धमाके रूस के हमले का यूक्रेन ने दिया करारा जवाब समाचार एजेंसी रायटर्स के हवाले से खबर, यूक्रेन ने रूस के 5 फाइटर प्लेन और 1 हैलीकॉप्टर मार गिराए यूक्रेन के सेना ने लुहान्स्क और डोनेट्सक पर किए हमले यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने पिछले 24 घंटों के भीतर लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक पर 177 बार गोले दागे डोनेट्स्क पर 120-मिमी कैलिबर के 10 गोले दागे गए।
Koo App
उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ट्विशा का पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, मीडिया के सवालों से भागा, भाई हर्षित ने की केस के CBI के टेकओवर की मांग

लखनऊ में बुलडोजर एक्शन पर बढ़ा विवाद, पुलिस लाठीचार्ज का विरोध, क्या वकीलों को बांटी लाठियां?

नाम डोनाल्ड ट्रंप, सुनहरी जुल्फें और 700 किलो का वजन! बकरीद से पहले बांग्लादेश में चर्चा में आया भैंसा

आजम खान को कोर्ट से लगा झटका, सजा बढ़ाकर की 10 साल, जुर्माने में भी हुई भारी बढ़ोतरी

अगला लेख