Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : देश में कोविड-19 के 39,097 नए मामले, 24 घंटे में बढ़े 3,464 एक्टिव मरीज

Webdunia
शनिवार, 24 जुलाई 2021 (10:43 IST)
मुख्य बिंदु
  • देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3,13,32,159
  • एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 4,08,977 
  • कोविड-19 टीके की अब तक 42.78 खुराकें दी गई
  • शुक्रवार को 16,31,266 लोगों का कोरोना टेस्ट
नए दिल्ली। देश में शनिवार को कोविड-19 के 39,097 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3,13,32,159 हो गए हैं जबकि 546 और मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या 4,20,016 हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,464 एक्टिव मरीज बढ़ गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 4,08,977 हो गई है जो कुल मामलों का 1.34 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों में बताया गया कि बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,05,03,166 हो गई है। जबकि बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.35 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 टीके की अब तक 42.78 खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
इसके अलावा, कोविड-19 की जांच के लिए शुक्रवार को 16,31,266 जांचें की गई जिसके बाद देश में अब तक कुल 45,45,70,811 नमूनों की जांच की जा चुकी है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.40 प्रतिशत दर्ज की गई है। यह दर 33 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम दर्ज की जा रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.22 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख