Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : 132 दिनों के बाद भारत में कोरोना के 47,262 नए मामले, 83 दिन बाद 275 की मौत

Webdunia
बुधवार, 24 मार्च 2021 (11:12 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस (CoronaVirus) के 47,262 नए मामले सामने आए जो इस साल संक्रमण के एक दिन में आए अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में इस वैश्विक महामारी के मामले बढ़कर 1,17,34,058 हो गए हैं। 132 दिनों के बाद एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह 8 बजे तक जारी अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 14वें दिन कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है और अब भी 3,68,457 मरीज संक्रमित हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.14 प्रतिशत है। रिकवरी दर गिरकर 95.49 प्रतिशत रह गई है।
 
वहीं इस बीमारी से 275 और लोगों ने जान गंवा दी है जो करीब 83 दिनों में इस महामारी से मरने वालों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,60,441 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 12 नवंबर को 24 घंटों में संक्रमण के 47,905 नए मामले दर्ज किए गए थे।
 
आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,12,05,160 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है।
 
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 23 मार्च तक 23,64,38,861 नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंगलवार को 10,25,628 नमूनों की जांच की गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख