Hanuman Chalisa

5 दिन बाद कोरोना से मिली राहत, 24 घंटे में 2.55 लाख नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी घटी

Webdunia
मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (10:44 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,55,874 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,97,99,202 हो गई। देश में लगातार पिछले 5 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 3 लाख से अधिक सामने आ रहे थे।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 614 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,90,462 हो गई। देश में अभी 22,36,842 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.62 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में 12,493 कमी दर्ज की गई।
 
संक्रमण की दैनिक दर 15.52 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 17.17 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 3,70,71,898 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.15 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है।
Koo App
जनवरी के 25 दिनों में कुल 49,60,348 कोरोना केसेस सामने आ चुके हैं। इस दौरान 9342 लोग महामारी की वजह से काल के गाल में समा गए।
 
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 162.92 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

चारधाम यात्रा को लेकर CM धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं

6 कमरों की अनुमति पर चल रहे थे 25 कमरे, बिना फायर NOC चिमनी बनी इमारत; दिल्ली में 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

RBI ने सोना बेचने के दावे को किया खारिज, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को बताया गलत; जानिए क्या है पूरा सच

17 साल का छात्र भारी पड़ा पूरे CBSE बोर्ड पर! कैसे सार्थक सिद्धांत ने हिला दी CBSE चेयरमैन की कुर्सी

अगला लेख