Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : 2 दिन में बढ़े कोरोना के 21 हजार से ज्यादा नए मामले, केरल का हाल-बेहाल

Webdunia
गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (10:23 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की बढ़ती रफ्तार फिर डराने लगी है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 46,164 नए मामले सामने आए हैं, 34,159 रिकवर हुए हैं जबकि 607 लोगों की मौत हो गई। पिछले 2 दिन में कोरोना के 21 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को स्वास्थ्य मं‍त्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में देश में 25,467 मामले सामने आए थे जबकि 354 लोग मारे गए थे। एक्टिव मरीजों की संख्या भी 3,19,551 थी। इसी तरह बुधवार की रिपोर्ट में एक दिन में 37,593 नए मामले सामने आए जबकि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 34,169 ही रही। पिछले 24 घंटों में 648 लोग इस महामारी की वजह से मारे गए।
 
अब तक देश में 3,25,58,530 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं इनमें से 3,17,88,440 रिकवर हो चुके हैं। 3,33,725 लोगों का इलाज जारी है और 436365 लोग कोरोना की वजह से मारे जा चुके हैं।
 
देश में वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चल रहा है। पिछले 24 घंटों में 80,40,407 लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की 60,38,46,475 खुराक दी जा चुकी है।
 
केरल में एक दिन में रिकॉर्ड 31,445 Corona केस : केरल में कोरोनावायरस केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। 25 अगस्त को यहां रिकॉर्ड 31 हजार मामले सामने आए हैं, जबकि 215 लोगों की मौत हो गई।
 
रिपोर्ट्‍स के मुताबिक इस दौरान 20 हजार 271 लोग रिकवर भी हुए हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 19.03 फीसदी हो गया है। आपको बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल से ही आ रहे हैं, जबकि पहली लहर के दौरान केरल कोरोना से लड़ाई में एक मॉडल के रूप में उभरा था, लेकिन दूसरी लहर में वहां हालात ज्यादा खराब हो गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य बनाने की तैयारी, नई स्टार्टअप नीति-2026 पर मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

यूपी में 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना, लाभार्थियों ने जताया आभार

अगला लेख