Hanuman Chalisa

ओमिक्रॉन से जंग : 10 राज्यों पर सरकार की नजर, देश में कोरोना से 6,987 नए मामले

Webdunia
रविवार, 26 दिसंबर 2021 (11:00 IST)
नई दिल्ली। देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमिक्रॉन के अब तक 422 मामले सामने आए हैं। ओमिक्रॉन से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 10 राज्यों में टीम तैनात की है। ये टीमें स्थिति पर नजर रखने के साथ ही केंद्र को ताजा अपडेट भी भी देगी।
 
स्वास्थ्‍य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ओमिक्रॉन के सर्वाधिक 108 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 79, गुजरात में 43, तेलंगाना में 41, केरल में 38, तमिलनाडु में 34 और कर्नाटक में 31 मामले सामने आ चुके हैं।
 
मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-10 के 6,987 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 3,47,86,802 हो गए हैं। इस दौरान 162 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,79,682 हो गई है।
 
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 76,766 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 266 घटी है।
 
Koo App
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.40 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। वहीं, संक्रमण की दैनिक दर 0.74 प्रतिशत है। यह पिछले 83 दिनों से दो प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी 0.62 प्रतिशत दर्ज की गयी और यह पिछले 42 दिनों से एक प्रतिशत से कम बनी हुई है।
 
इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,42,30,354 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 141.37 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

अगला लेख