Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : कोरोना से 24 घंटे में 465 लोगों की मौत, 541 दिनों में सबसे कम एक्टिव मरीज

Webdunia
शनिवार, 27 नवंबर 2021 (11:42 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,318 नए मामले सामने आए, महामारी से 465 लोगों की मौत हो गई। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 1,07,019 हो गई जो 541 दिनों में सबसे कम है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 3 करोड़ 45 लाख 63 हजार 749 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4,67,933 लोग मारे जा चुके हैं।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 1,07,019 हो गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,114 मामलों की गिरावट दर्ज की गई।
 
इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 39 लाख 88 हजार 797 हो गई। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.34 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। 
 
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 121.06 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए शनिवार को एक अहम बैठक कर रहे हैं।
 
इन सबके बीच दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के एक नए स्वरूप के आने से कई देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं और उन्होंने बचाव के उपाय करने आरंभ कर दिए हैं। WHO की एक समिति ने कोरोनावायरस के इस नए स्वरूप को 'ओमीक्रॉन' नाम दिया है और इसे 'बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप' करार दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन का आयोजन

अगला लेख