shiv chalisa

CoronaVirus India Update : केरल में मौत के आंकड़ों ने डराया, 24 घंटे में 621 मरीजों की मौत

Webdunia
रविवार, 28 नवंबर 2021 (12:39 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,774 नए मामले आए जबकि 621 मरीजों की मौत हो गई। केरल में 24 घंटे में 554 लोग मारे गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,05,691 रह गई जो 543 दिन में सबसे कम है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 121.94 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 3 करोड़ 45 लाख 72 हजार 523 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 करोड़ 39 लाख 98 हजार 278 स्वस्थ हो गए जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 4,68,554 हो गई।
 
आंकड़ों के मुताबिक, एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 1,05,691 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है और मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।  
 
कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.34 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। मृत्यु दर बढ़कर 1.36 प्रतिशत हो गई। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,328 मामलों की गिरावट आई है।
 
देश में पिछले 24 घंटों में 621 लोगों की मौत हुई है। इनमें से केरल में 554 और महाराष्ट्र में 71 लोगों की मौत हुई है। केरल पिछले कुछ दिन से कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या का फिर से मिलान कर रहा है जिससे राज्य में मृतकों की अधिक संख्या दर्ज की जा रही है।
 
देश में अभी तक इस महामारी से 4,68,554 लोगों की मौत हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में 1,40,908, केरल में 39,679, कर्नाटक में 38,196, तमिलनाडु में 36,454, दिल्ली में 25,096, उत्तर प्रदेश में 22,910 और पश्चिम बंगाल में 19,450 लोगों की मौत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अगला लेख