Hanuman Chalisa

भारत में कोरोना के 6,809 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 55,114

Webdunia
रविवार, 4 सितम्बर 2022 (10:13 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,809 नए मामले आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 56 हजार 535 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 55,114 रह गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 26 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5 लाख 27 हजार 991 हो गई, जिसमें केरल से वे पांच मामले भी शामिल हैं, जिन्हें पुष्टि के बाद आंकड़ों में शामिल किया गया है।
 
मंत्रालय ने कहा कि एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.69 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,631 की कमी दर्ज की गई है।
 
देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
 
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।
 
पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

सबसे प्यारी होती है मां, जरूर लगाएं ‘एक पेड़ मां के नाम’ : योगी

Rahul Gandhi : क्या राजनीति से पहले स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर थे राहुल गांधी, ग्रेट निकोबार का अंडरवॉटर वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश में स्वच्छ वायु प्रबंधन परियोजना की हुई लांचिंग, विश्व बैंक के सहयोग से 2741 करोड़ की पहली एयर शेड आधारित परियोजना

लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हंगामा क्यों हुआ, Cockroach Janta Party ने क्या कहा

सबके लिए सबसे प्यारी होती है मां, हर नागरिक अवश्य लगाए 'एक पेड़ मां के नाम' : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख