Hanuman Chalisa

भारत में कोरोना के 3,805 नए मामले, 20 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज

Webdunia
शनिवार, 7 मई 2022 (11:29 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,805 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 30 लाख 98 हजार 743 पर पहुंच गई। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 20,303 हो गई है। मई में पहले 7 दिनों में 6 बार कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस माह अब तक 22,879 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 22 और मरीजों के इस संक्रमण से जान गंवाने के कारण मृतकों की कुल संख्या 5,24,024 हो गई है। जिन मरीजों ने बीते 24 घंटे में जान गंवाई है, उनमें से 20 की मौत केवल केरल में हुई है।
 
देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 0.78 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.79 प्रतिशत दर्ज की गई। अभी तक कोविड-19 के लिए 84.03 करोड़ नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से 4,87,544 नमूनों की जांच एक दिन पहले हुई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 615 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,54,416 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 190 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है।
 
Koo App
आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 22 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से 20 की मौत केरल में और एक-एक मरीज की मौत कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हुई है। इस महामारी से अभी तक देश में 5,24,024 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 1,47,845 की महाराष्ट्र में, 69,210 की केरल में, 40,103 की कर्नाटक में, 38,025 की तमिलनाडु में, 26,177 की दिल्ली में, 23,508 की उत्तर प्रदेश में और 21,203 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

Prayagraj Accident: CM योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजे का ऐलान

UP News: 31 जिलों की महिलाओं ने किया 5000 करोड़ का दूध कारोबार, योगी सरकार में 10 लाख लीटर रोजाना संग्रहण का रिकॉर्ड

पाटन जिले में धारा 163, झीलिया हमला मामले के बाद प्रशासन का सख्त फैसला

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

आप देशसेवा कीजिए, सरकार आपके परिवार की सुरक्षा करेगी, सैनिकों से बोले CM योगी

अगला लेख