Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : 55 दिन बाद भारत में बढ़े एक्टिव मरीज, 45,892 नए संक्रमित

Webdunia
गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (11:22 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 45,892 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,07,09,557 हो गई। वहीं, लगातार करीब 55 दिन से गिरावट के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में 4,60,704 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

ALSO READ: UP में मिले डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस, MBBS छात्रा समेत दो की पुष्टि
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 817 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,05,028 हो गई। वहीं, अभी 4,60,704 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मामलों में 784 बढ़ोतरी हुई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.18 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 42,52,25,897 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,93,800 नमूनों की जांच बुधवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.42 प्रतिशत है। यह पिछले 17 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 2,98,43,825 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है।
 
देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 36.48 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 33,81,671 लोगों को बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 817 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 326, केरल के 148 और कर्नाटक के 75 लोग थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

कांगो में फैला जानलेवा Ebola वायरस, 80 से ज्यादा मौतें, दुनिया में बढ़ी चिंता, कैसे फैलता है संक्रमण, क्या हैं लक्षण, किन लोगों को फैलता है और बचाव लिए क्या करें

CNG Price Hike : CNG की कीमतों में लगी आग, दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम

अमित शाह ने गुजरात में विकास कार्यों की समीक्षा की, CM भूपेंद्र पटेल भी हुए शामिल

अगला लेख