CoronaVirus India Update : देश में एक दिन में Covid-19 के 25,317 नए मामले, 8500 एक्टिव मरीज बढ़े

Webdunia
रविवार, 14 मार्च 2021 (11:15 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटें में कोरोनावायरस (Covid-19) महामारी के 25,317 नए मामले सामने आए हैं। 8,522 एक्टिव मामले बढ़े हैं जबकि इस दौरान 16,637 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए है। इस बीच देश में अब तक 2,97,38,409 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

ALSO READ: दुनिया के इन 10 देशों में सबसे ज्यादा कहर ढा रहा है कोरोनावायरस, भारत को पछाड़कर ब्राजील नंबर 2 पर...
देश में शनिवार को 8,522 सक्रिय मामले बढ़े है जबकि 16,637 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ हुए है। 158 लोगों की मौत हुई है। पिछले एक सप्ताह से इस बीमारी से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 25,317 नए मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 1,13,59,048 हो गई है।
 
इस बीच में 16,637 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,09,89,897 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 8522 बढ़ने से 21,05,44 हो गए। इसी अवधि में 158 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,604 हो गई।
 
 
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 8047 बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 1,19,771 हो गई है। 88 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 52,811 हो गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख