Hanuman Chalisa

27 दिन बाद कोरोना संक्रमण के 16,000 से ज्यादा नए मामले, 26 दिन बाद 1 दिन में 130 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021 (11:28 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,738 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,46,914 हो गई। देश में 27  दिन बाद एक दिन में 15 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं करीब 26 दिन बाद एक दिन में 130 से अधिक लोगों की वायरस से मौत हुई है।

ALSO READ: महाराष्ट्र के वाशिम में कोरोना कहर, एक ही होस्टल में 229 छात्र संक्रमित
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 138 और मरीजों की वायरस से मौत हुई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,56,705 हो गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को एक दिन में 18,855 नए मामले सामने आए थे और इसके बाद से प्रतिदिन लगातार 16 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे थे।
 
आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,07,38,501 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.21 प्रतिशत हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। देश में अभी कुल 1,51,708 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 24 फरवरी तक 21,38,29,658 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,93,383 नमूनों की जांच बुधवार को की गई थी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख