Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3,443 नए मामले

Webdunia
बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (09:35 IST)
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीरो सर्वे के हवाले से बताया कि देश की बड़ी जनसंख्या पर अभी भी कोरोना का खतरा है। देश की 7.1 प्रतिशत आबादी को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण है, जो कि पिछले सर्वे में सिर्फ 0.73 प्रतिशत था। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...


02:18 PM, 30th Sep
-ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,443 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,19,119 हुई तथा 14 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 842 हुई।

12:52 PM, 30th Sep
-पाकिस्तान में कोविड-19 की वजह से करीब 6 महीने बंद रहे सभी शैक्षणिक संस्थान बुधवार को फिर खुल गए। देश में संक्रमण के 3 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

09:35 AM, 30th Sep
-भारत में एक दिन में कोविड-19 के 80,472 नए मामले सामने आए। संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,25,764।
-1,179 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 97,497 हुई। देश में अभी कोविड-19 के 9,40,441 मरीजों का इलाज जारी और 51,87,826 लोग संक्रमण मुक्त।
-ICMR द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए देश में अब तक 7,41,96,729 नमूनों की जांच। मंगलवार को 10,86,688 लोगों की जांच की गई।

08:18 AM, 30th Sep
-अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,05,895 पहुंच गई जबकि संक्रमितों की संख्या 71,86,527 हो गई।
-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश कोरोना की वैक्सीन बनाने से केवल कुछ सप्ताह ही दूर है और यह जल्द बना ली जायेगी।
-ब्राजील में कोविड-19 से अब तक 1.42 लाख से अधिक लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47,77,522 हुई।

08:18 AM, 30th Sep
Coronavirus India Update: सर्दी के मौसम में और खतरनाक हो सकता है कोरोनावायरस

08:16 AM, 30th Sep
-दूसरे सीरो सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2020 तक 10 साल की आयु से अधिक हर 15 व्यक्ति में से एक के कोविड-19 की चपेट में आने का अनुमान है।
-महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को कहा कि जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वह घर पर पृथक-वास में हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

LIVE: ईरान युद्ध में UAE की एंट्री, हार्मुज को बलपूर्वक खुलवाना चाहता है

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़: गंदरबल के जंगल में एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

खाली होते शस्त्रागार और महंगा डिफेंस : क्या अमेरिका-इजराइल की 'अजेयता' का दौर खत्म हो रहा है?

बच्चों को सच में बिगाड़ रहा सोशल मीडिया, या हम ज्यादा डर रहे

अगला लेख