Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस Live Updates : बांग्लादेश के पूर्व स्पिनर मुशर्रफ हुसैन कोरोना वायरस पॉजिटिव

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2020 (14:30 IST)
जिनेवा। कोरोनावायरस महामारी से दुनियाभर में कोहराम मचा हुआ है। इस बीमारी से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 करोड़ पार पहुंच गया है। 50 लाख मरीज पिछले 20 दिन में बढ़े हैं। अमेरिका, ब्राजील और भारत में दुनिया के 52 प्रतिशत मरीज हैं। 150 देशों में सिर्फ 48 प्रतिशत मरीज मिले हैं। इस बीमारी से 7 लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। 12 लाख 89 हजार से ज्यादा कोरोना से ठीक हो गए हैं। कोरोनावायरस से स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1 करोड़ 28 लाख के पार पहुंच गया है। कोरोनावायरस से जुड़ा हर अपडेट
 
 

02:36 PM, 10th Aug
बांग्लादेश के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर मुशर्रफ हुसैन कोरोनावायरस परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए हैं। हुसैन ने पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया। हुसैन को पिछले साल ब्रेन ट्यूमर होने का भी पता चला था। रविवार को कोविड-19 परीक्षण का नतीजा आने के बाद हुसैन अपने घर में ही पृथकवास से गुजर रहे हैं। पूर्व कप्तान मशरेफ मुर्तजा और दो अन्य बांग्लादेशी क्रिकेटर नजमुल इस्लाम और नफीस इकबाल जून में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले हफ्ते बांग्लादेश फुटबॉल टीम के 18 खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए थे।

01:06 PM, 10th Aug

01:04 PM, 10th Aug
भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड मनदीप सिंह कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। वे इस घातक बीमारी से संक्रमित होने वाले छठे राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं।

09:52 AM, 10th Aug
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 62,064 मामले सामने आए हैं और 1,007 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 22,15,075 हो गई है जिसमें 6,15,945 सक्रिय मामले, 15,35,744 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 44,386 मौतें शामिल हैं। 

07:42 AM, 10th Aug
कोरोनावायरस संक्रमण के मामले में सबसे आगे अमेरिका है। अमेरिका में इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 50 लाख के पार हो गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

अगला लेख