Hanuman Chalisa

8 यूरोपीय देशों में मिला कोरोनावायरस का नया स्ट्रैन, WHO ने दिया बड़ा बयान

Webdunia
शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (08:00 IST)
ज्यूरिक। कोरोना वायरस का नया स्ट्रैन 8 यूरोपीय देशों में पाया गया है। तेजी से लोगों में फैलने वाले इस स्ट्रेन को लेकर दुनियाभर में घबराहट दिखाई दे रही है। कई देशों ने ब्रिटेन की फ्लाइटें रद्द कर दी है। 
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक हंस क्लूगे ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय केंद्र ने आठ देशों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रैन वोक-202012/01 को पाया है। वर्तमान सुरक्षात्मक उपायों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग / मास्क / कोर सपोर्ट बबल्स में रहना महत्वपूर्ण है। डब्ल्यूएचओ लगातार निगरानी रख रहा है और अद्यतन जानकारी प्रदान करता रहेगा।‘
 
उन्होंने बताया कि कोरोना का नया स्ट्रैन पुराने वायरस के विपरीत युवा वर्ग के लोगों में फैल रहा है। उन्होंने कहा, “सतर्कता महत्वपूर्ण है। इसके प्रभाव को परिभाषित करने के लिए अनुसंधान जारी है।
 
इस बीच बीएफएमटीवी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से देर शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि ब्रिटेन से हाल ही लौटा एक फ्रांस का नागरिक ट्यूर्स शहर में कोरोना के नए स्ट्रैन से ग्रसित पाया गया है।
 
चैनल ने बताया कि इस व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दे रहा है और मौजूदा समय में यह होम क्वारंटीन में है।
 
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में गत सप्ताह कोरोना वायरस के नये स्ट्रैन का पता चला था, जो पुराने वायरस से 70 प्रतिशत तेजी से फैल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख