Hanuman Chalisa

ब्राजील में 5 माह में कोरोनावायरस ने ली करीब 1 लाख की जान, 29.62 लाख संक्रमित

Webdunia
रविवार, 9 अगस्त 2020 (09:10 IST)
रियो डी जिनेरियो। ब्राजील में कोविड-19 से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। देश में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को 1,00,000 के करीब पहुंच गई। देश में कोरोनावायरस संक्रमण का पहला मामला 5 महीने पहले सामने आया था।

21 करोड़ की आबादी वाले देश में मई के बाद से इस महामारी से हर दिन 1,000 से अधिक लोग जान गंवा रहे हैं और शुक्रवार रात तक कुल 99,572 लोगों ने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के कुल 2,962,442 मामले आए हैं। संक्रमण और मौत के मामलों में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे नंबर पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अन्य कई देशों की तरह यहां भी पर्याप्त जांच के अभाव में मामलों की वास्तविक संख्या एवं मौत के सही आंकड़े सामने नहीं आए हैं।

खुद कोरोना वायरस की चपेट में आए राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो इस बीमारी के असर के बारे में लगातार संशय में रहे हैं और अर्थव्यवस्था पर लगाई पाबंदियों को हटाने के पैरोकार रहे हैं। वह अक्सर भीड़ में नजर आए और कई बार तो बिना मास्क लगाए नजर आए।

बोलसोनारो ने कहा, ‘मुझे सभी मौतों पर दुख है, यह 1,00,000 के आंकड़े तक पहुंच रही है लेकिन हम इसका समाधान निकाल लेंगे।‘

इस महामारी के बीच ब्राजील में सेना के जनरल एडुआर्डो पाजुएलो अंतरिम स्वास्थ्य मंत्री हैं। उनसे पहले दो स्वास्थ्य मंत्रियों ने मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन तथा सामाजिक दूरी के उपायों को लेकर बोलसोनारो के साथ मतभेदों के चलते इस्तीफा दे दिया था। (भाषा)



सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख