Hanuman Chalisa

Corona के नियमों की उड़ी धज्जियां, सगाई में इकट्ठा हुए 2000 से ज्यादा लोग, BJP के नेता हुए गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 3 दिसंबर 2020 (00:37 IST)
सोनगढ़ (गुजरात)। गुजरात के पूर्व मंत्री कांतिभाई गामित की पोती के सगाई समारोह में 2000 से अधिक व्यक्तियों के पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाने के बाद उन्हें, उनके बेटे एवं 16 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पुलिस इंस्पेक्टर भी है जिन्हें कर्तव्य पालन में लापरवाही को लेकर गिरफ्तार करने से पहले निलंबित कर दिया गया।

सूरत-तापी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस. पांडिया राजकुमार ने बताया कि तापी जिले में सोनगढ़ तालुका के दोसवाडा गांव में 30 नवंबर को सगाई समारोह हुआ था और इस संबंध में एक दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई।

राजकुमार ने सूरत में कहा, पूर्व भाजपा विधायक गामित, उनके बेटे जितेंद्र गामित और 16 अन्य को महामारी के बीच इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन करने और बहुत सारे लोगों की जिंदगी जोखिम में डालने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, वीडियो में 2000 से अधिक लोग एक-दूसरे से दूरी बनाए बगैर और बिना मास्क लगाए कार्यक्रम में देखे जा सकते हैं। आज तापी पुलिस ने गामित, उनके बेटे और 16 अन्य को गिरफ्तार किया। तापी जिला पुलिस के अनुसार, उन पर भादंसं, महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या यूसुफ पठान ने भी बदल ली है टीम, अमित शाह से मुलाकात की अटकलें, कल्याण बनर्जी के दावे से उड़ी ममता बनर्जी की नींद

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रद्द

PoK में मुनीर की बर्बरता पर भड़का भारत, बोला- अत्याचारों का होगा इंसाफ

Personal Loan या Credit Card? कौनसा सस्ता, जानिए किस विकल्प से होगी ज्यादा बचत

POK में बगावत, पाक सेना की गोलीबारी में दर्जनों की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- खाली करो हमारा इलाका

सभी देखें

नवीनतम

मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस को करना चाहिए आत्ममंथन

MP में सरकारी नौकरी से खत्म होगी 2 बच्चों की शर्त, CM मोहन ने निरस्त किए प्रस्तावित नियम

साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग, प्रशिक्षु अधिकारियों ने UPSIFS में सीखी फॉरेंसिक जांच की आधुनिक तकनीकें

UP में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव: योगी सरकार लाएगी पारदर्शी और टेक्नोलॉजी आधारित नई व्यवस्था

UP में बनेगा रोजगार का मेगा हब, 10 लाख युवाओं को हर साल ट्रेनिंग और नौकरी, योगी सरकार का बड़ा प्लान

अगला लेख