Hanuman Chalisa

भारत में कोविड-19 के मामले 12 लाख के पार, एक दिन में रिकॉर्ड 1129 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (12:21 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 1 दिन में सर्वाधिक 45,720 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख को पार कर गई, वहीं 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 29,861 हो गई।
ALSO READ:  एक दिन में कोरोनावायरस के 45,720 नए मामले, 1,129 की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 3 दिन के अंदर ही कोविड-19 के मामले 11 लाख से 12 लाख के पार पहुंच गए हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अब कोविड-19 के 12,38,635 मामले हैं जिनमें से 7,82,606 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। देश में अभी 4,26,167 लोगों का कोरोनावायरस का इलाज चल रहा है। देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
ALSO READ: कोरोना: रेमडेसिविर की लागत 10 डॉलर, फिर क़ीमत 3,000 डॉलर कैसे?
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 518 लोग तमिलनाडु के थे। इसके बाद महाराष्ट्र में 280, आंध्रप्रदेश में 65, कर्नाटक में 55, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तरप्रदेश में 34, दिल्ली में 29, गुजरात में 28, मध्यप्रदेश में 14, जम्मू-कश्मीर में 10, तेलंगाना और झारखंड में 9-9, हरियाणा में 8, असम, पंजाब तथा राजस्थान में 6-6, ओडिशा में 5, गोवा तथा उत्तराखंड में 2-2, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अगला लेख