Hanuman Chalisa

देश में फिर बढ़े कोरोना के नए मामले, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मिले 3 कोरोना संक्रमित

Webdunia
गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (11:36 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 252 नए मामले सामने आए। एक दिन पहले देश में 188 कोरोना संक्रमित मिले थे। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3552 हो गई। इस बीच बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रेंडम जांच में 3 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 4 करोड़ 46 लाख 77 हजार 915 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 43 हजार 665 लोग स्वस्थ हो गए जबकि 5 लाख 30 हजार 698 लोग मारे जा चुके हैं।
 
कोरोना को लेकर भारत सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर विदेश से आए 3 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। कोरोना संक्रमित पाए गए लोग हांगकांग, दुबई और अबूधाबी से भारत आए थे।
 
पिछले 24 घंटों में 99 हजार 231 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। अब तक कुल 220 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा ही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

योगी सरकार सोलर दीदियों को दे रही रोजगार, सौर ऊर्जा से मुफ्त में घर करेगी रोशन

अगला लेख