Hanuman Chalisa

अमेरिका में एक दिन में कोरोना के 44,000 से ज्यादा मामले, ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 1.2 करोड़ पार

Webdunia
मंगलवार, 23 मार्च 2021 (08:46 IST)
वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 44,769 नए मामले की पुष्टि होने से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,98,61,457 हो गई है। वहीं बीते दिन 502 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (CSSE) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में 502 और लोगों की कोरोना से मौत होने से मतृकों की संख्या 5,42,845 पहुंच गई है जबकि नए मामले बढ़ने से संक्रमितों की संख्या 2,98,61,457 हो गई है।
 
अमेरिका का कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 57,539 लोगों की मौत हो चुकी है। वही न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 49,444 लोगों की मौत हुई है। टेक्सास में इसके कारण 47,446 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 32,779 लोगों की जान गई है। गौरतलब है कि अमेरिका में अब तक 382,222,568 को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।
 
ब्राजील में 49,243 नए मामले : ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि सोमवार को 49,293 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 1.20 करोड़ के पार पहुंच गई। 1,383 लोगों की मौत होने से देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 295,425 हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख