Hanuman Chalisa

वैज्ञानिकों ने सुलझाई Coronavirus की एक बड़ी गुत्थी, अब आसानी से तैयार हो सकेगी वैक्सीन

Webdunia
रविवार, 26 जुलाई 2020 (20:57 IST)
ह्यूस्टन। वैज्ञानिकों ने उस अणु की संरचना की गुत्थी सुलझा ली है जिसका इस्तेमाल नया कोरोनावायरस (Coronavirus) मेजबान कोशिका की तरह अपना आनुवांशिक अनुक्रम तैयार करने में करता है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस नई जानकारी से कोविड-19 के खिलाफ विषाणुरोधी दवा बनाने में मदद मिल सकती है। यह अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों में भारतीय मूल के वैज्ञानिक भी शामिल हैं। 
 
नेचर कम्युनिकेशंस नाम के जर्नल में छपे इसे अध्ययन के मुताबिक अणु एनएसपी10 मेजबान कोशिका के एमआरएनए की नकल करने के लिए विषाणुजनित एमआरएनए (जो प्रोटीन के उत्पादन के लिए ब्लूप्रिंट हैं) में बदलाव करता है।
 
अमेरिका के सैन एंटोनियो (यूटी हेल्थ सैन एंटोनियो) में द यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास हेल्थ साइंस सेंटर के शोधकर्ताओं ने कहा कि यह बदलाव एनएसपी10 विषाणु को मेजबान कोशिका की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से बचाता है।
 
यूटी हेल्थ सेन एंटोनियो से अध्ययन के सह-लेखक योगेश गुप्ता ने कहा कि यह एक छद्मावरण है। कोशिकाओं को भ्रमित करने वाले इन बदलावों की वजह से विषाणुजनित संदेशवाहक आरएनए अब इसे कोशिका के अपने कूट का हिस्सा समझता है, बाहरी नहीं।
 
अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक एनएसपी16 की थ्रीडी संरचना को समझने से नए कोरोनावायरस सार्स-सीओवी-2 और अन्य उभर रहे कोरोनावायरस संक्रमणों के खिलाफ नई औषधि को तैयार करने का रास्ता खुल सकता है।
 
गुप्ता ने कहा कि ये दवाएं इस तरह तैयार की जा सकती हैं, जो एनएसपी16 को बदलाव करने से रोकें जिससे मेजबान कोशिका का प्रतिरोधी तंत्र बाहरी विषाणु की पहचान कर उन पर टूट पड़े।
 
अध्ययन के सह लेखक रॉबर्ट ह्रोमस ने कहा कि योगेश के काम ने कोविड-19 के एक अहम एंजाइम की थ्रीडी संरचना की खोज की है जो उसकी प्रतिकृति के लिए जरूरी है और उसमें एक ऐसी जगह भी खोजी है जिसे निशाना बनाकर इस एंजाइम को रोका जा सकता है। यह विषाणु को समझने की दिशा में एक मौलिक प्रगति है। 
 
निष्कर्षों के आधार पर शोधकर्ताओं ने सार्स-सीओवी-2 एनएसपी10 अणु के संरचनात्मक केंद्रों का सुझाव दिया है जिन्हें लक्षित कर उनके मुताबिक विषाणुरोधी दवा विकसित की जा सकती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या यूसुफ पठान ने भी बदल ली है टीम, अमित शाह से मुलाकात की अटकलें, कल्याण बनर्जी के दावे से उड़ी ममता बनर्जी की नींद

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रद्द

PoK में मुनीर की बर्बरता पर भड़का भारत, बोला- अत्याचारों का होगा इंसाफ

Personal Loan या Credit Card? कौनसा सस्ता, जानिए किस विकल्प से होगी ज्यादा बचत

POK में बगावत, पाक सेना की गोलीबारी में दर्जनों की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- खाली करो हमारा इलाका

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 12 साल : CM मोहन यादव बोले- सेवा, सुशासन और संकल्प से लिखा नए भारत का स्वर्णिम अध्याय

मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस को करना चाहिए आत्ममंथन

MP में सरकारी नौकरी से खत्म होगी 2 बच्चों की शर्त, CM मोहन ने निरस्त किए प्रस्तावित नियम

साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग, प्रशिक्षु अधिकारियों ने UPSIFS में सीखी फॉरेंसिक जांच की आधुनिक तकनीकें

UP में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव: योगी सरकार लाएगी पारदर्शी और टेक्नोलॉजी आधारित नई व्यवस्था

अगला लेख