Hanuman Chalisa

बढ़ा कोरोना का कहर, दुनियाभर में टीकों की आपूर्ति कम कर सकता है भारत

Webdunia
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (09:40 IST)
वाशिंगटन। ‘ग्लोबल एलायंस फॉर वैक्सीन एंड इम्यूनाइजेशन’ (गावी) के प्रमुख ने कहा कि भारत में अचानक कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर वह दुनियाभर में टीकों की आपूर्ति कम कर सकता है।
 
गावी के सीईओ सेठ बर्कली ने ‘सीबीएस न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, 'भारत दुनिया में विकासशील देशों के लिए सबसे अधिक टीकों की आपूर्ति कर रहा है। भारत में कोविड-19 की नई लहर के मद्देनजर भारत सरकार ने अपने टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार किया है और इसका मतलब है कि उसे अधिक खुराक की जरूरत होगी, यानी दुनिया में वे कम टीकों की आपूर्ति कर पाएंगे।'
 
उन्होंने कहा कि हम मार्च और अप्रैल में टीके की नौ करोड़ खुराक मिलने की उम्मीद कर रहे थे और अब हमें संदेह है कि हमें इतनी खुराक मिल पाएगी और यही समस्या है। ‘गावी अलायंस’ सार्वजनिक-निजी वैश्विक स्वास्थ्य साझेदारी है, जो विकासशील देशों के लिए टीके प्रदान करने का काम करती है।
 
बर्कली ने कहा कि हमारी उम्मीद अब भी बरकरार है क्योंकि धनी देश अपनी अधिकतर आबादी को टीके मुहैया करा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही बाकी विश्व के लिए भी टीके उपलब्ध कराएंगे, साथ ही उनका भी जिनका वे इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर अमेरिका के पास केवल ‘मॉडर्ना’, ‘फाइजर’ और ‘जेएंडजे’ के टीके नहीं, बल्कि उसके पास ‘नोवावैक्स’ और ‘एस्ट्राजेनेका’ के टीके भी हैं।
 
उन्होंने कहा, 'इन्हें उपलब्ध कराया जा सकता है, इससे विश्व में टीकों की आपूर्ति में एक बड़ी मदद मिलेगी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख