Hanuman Chalisa

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में 31 सीटों पर मतदान

Webdunia
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (08:36 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के तहत 31 सीटों के लिए मतदान मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे शुरू हो गया। दक्षिण 24 परगना जिले में 16 सीटों, हावड़ा में सात सीटों और हुगली में आठ सीटों पर हो रहे मतदान में कोविड-19 की रोकथाम संबंधी नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
 
सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। चुनाव आयोग ने सभी विधानसभा क्षेत्रों को ‘संवेदनशील’ घोषित करते हुए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है।
 
राज्य में मंत्री आशिमा पात्रा, भाजपा नेता स्वप्न दास गुप्ता और माकपा नेता कांति गांगुली समेत 205 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में 78.5 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और केंद्रीय बलों की 618 कंपनियों को 10,871 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। महत्वपूर्ण स्थानों पर केंद्रीय बलों की मदद के लिए राज्य पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरणों में मतदान हो रहा है। मतों की गणना दो मई को होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

अगला लेख