Hanuman Chalisa

विश्व में कोरोनावायरस से 2.65 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 8.73 लाख की मौत

Webdunia
शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (12:23 IST)
वॉशिंगटन/रियो डि जेनेरियो। नई दिल्ली। विश्व में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 2.65 करोड़ से अधिक हो गई है और इस महामारी की चपेट में आने से 8.73 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर  से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 26,521,304 लोग संक्रमित हुए हैं  और 8,73,260 लोगों की मौत हुई है।
 
वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 61  लाख को पार कर 61,99,998 पर पहुंच गई है और अब तक 1,87,750 लोगों की जान जा चुकी है।
 
विश्व में कोरोना से प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर चल रहे ब्राजील में अब तक 40,91,801 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 125502 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के  मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86432 नए मामलों के साथ संक्रमितों का  आंकड़ा 4024179 हो गया। इस दौरान 70072 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे संक्रमणमुक्त होने  वालों की संख्या 3107223 हो गई है तथा 1089 लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या  69561 हो गई है। 
 
रूस में संख्‍या 10 लाख के पार : रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 10 लाख को पार कर 10,11,987 पहुंच गई है तथा 17,598 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 6,70,145 लोग संक्रमित हुए हैं और 29,405 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है, यहां अब तक करीब 49,989 लोग  प्रभावित हुए हैं तथा 29,418 लोगों की मृत्यु हुई है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में फ्रांस ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। यहां इस महामारी से अब तक 34,7267 लोग संक्रमित हैं जबकि 30,730 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 3,44,672 हो गई है और 41,626 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

अगला लेख