Hanuman Chalisa

कोरोना का बढ़ता कहर, दुनियाभर में 8 लाख से ज्यादा की मौत

Webdunia
बुधवार, 26 अगस्त 2020 (12:51 IST)
वॉशिंगटन//रियो डि जेनेरियो/नई दिल्ली। विश्व में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) के प्रकोप से संक्रमित होने वालों की संख्या 2.38 करोड़ के पार हो गई है और इस महामारी की चपेट में आने से अब तक 8 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 23,821,321 लोग संक्रमित हुए हैं और 818,157 लोगों की मौत हुई है तथा डेढ़ करोड़ से अधिक लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
 
विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 5,777,684 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 178,486 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 36,69,995 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,16,580 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 67,151 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 32,34,475 हो गई है।
 
वहीं इस दौरान 1058 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 59,445 पर पहुंच गई है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 24,67,759 हो गई है। कोरोना के सक्रिय मामले एक बार फिर बढ़ गए है और अब यह संख्या 7,07,267 पर पहुंच गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी के चलते पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी

Top News : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तय

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

अगला लेख