Hanuman Chalisa

मिडिल ईस्ट में कोरोना की चौथी लहर की दस्तक, अमेरिका में तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, जानिए 10 देशों का हाल...

Webdunia
शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (19:05 IST)
मुख्‍य बिंदु 
वाशिंगटन। अमेरिका में कोरोनावायरस की रफ्तार फिर बढ़ गई है। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19.66 करोड़ हो गई है और अब तक इसके कारण 41.99 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने मिडिल ईस्ट यानी मध्य-पूर्व के देशों में चौथी लहर का रूप ले लिया है और वहां कोरोना वायरस के मामलें में तेज वृद्धि की है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 करोड़ 66 लाख 31 हजार 596 हो गई है जबकि 41 लाख 99 हजार 002 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।
 
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.47 करोड़ से अधिक हो गई है और 6.12 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
 
दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,230 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 15 लाख 72 हजार 344 हो गया है। इस दौरान 42 हजार 360 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,07,43,972 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4 लाख 23 हजार 217 हो गया है।
 
ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.98 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.54 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
 
संक्रमण के मामले में फ्रांस रूस से आगे निकल गया है। यहां कोरोना वायरस से अब तक 61.42 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60.38 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.54 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 58.28 लाख से अधिक हो गई है और 129,809 मरीजों की मौत हो चुकी है।
तुर्की में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 56.82 लाख से अधिक हो गई है और 51,184 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर करीब 49.05 लाख हो गई है तथा मृतकों की संख्या 1,05,113 हो गई है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 47.66 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 1,20,126 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस महामारी से 44.22 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 81,442 लोगों की मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei : खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर उतरे मुसलमान, लखनऊ से कश्मीर तक प्रदर्शन

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति का अरब देशों को संदेश, सैन्य कार्रवाइयों की कड़ी निंदा; कूटनीति से समाधान पर जोर

सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में गुजरात की ऊंची उड़ान, 'सेमीकनेक्ट 2026' कॉन्फ्रेंस की भव्य शुरुआत

अगला लेख