COVID-19 : सशस्त्र सेनाओं के अब तक 41 कर्मियों ने गंवाई अपनी जान

Webdunia
शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (16:47 IST)
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि सशस्त्र सेनाओं के 22353 सेवारत कर्मियों में कोरोनावायरस (Coronavirus) की पुष्टि हुई है और इससे अब तक कुल 41 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षा राज्यमंत्री श्रीपाद नाइक ने यह जानकारी दी।

उन्‍होंने बताया कि आज की तारीख तक सशस्त्र सेनाओं में कुल 41 मौतें हुई हैं जो प्रत्यक्ष रूप से कोविड-19 के कारण हो सकती हैं।उन्होंने बताया कि सशस्त्र सेनाओं के सभी अस्पताल कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए उपयुक्त रूप से सुसज्जित हैं।

उन्होंने कहा, कोविड-19 के लिए अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय उपचार प्रोटोकॉल की तर्ज पर सशस्त्र सेना के अस्पतालों में एंटी वाइरल औषधियों (फेविपिराविर और रेमडेसीविर) और ‘इम्यूनो-माडुलेटरी एजेंट’ (टोसिलिजुमाब प्रीडनिसोलोन आदि) की काफी व्यवस्था है। नाइक ने यह भी बताया कि सशस्त्र सेनाओं के दो अस्पतालों में गम्भीर रूप से बीमार मरीजों के उपचार के लिए प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि महामारी की शुरुआत में सशस्त्र सेनाओं के सभी अस्पतालों को कोविड केयर के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण उपकरणों जैसे वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, पीपीई, फेस मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल मॉनिटर आदि से सुसज्जित करने के लिए आपूर्ति आर्डर जारी किए गए थे।

रक्षा राज्यमंत्री ने उच्च सदन को बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए छुट्टियों से लौटने वाले कर्मियों को 14 दिनों तक पृथकवास में रहना अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने बताया कि सशस्त्र सेनाओं द्वारा सभी स्टेशनों पर एक व्यापक सूचना, शिक्षा और सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है ताकि बचाव उपायों, मुख्य रूप से सामाजिक दूरी के संदर्भ में जनता को जागरूक किया जा सके।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख