Dharma Sangrah

कोविड-19 के 80.8% नए मामले 10 राज्यों में, महाराष्‍ट्र के बाद यूपी में सबसे ज्यादा नए मामले

Webdunia
मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (14:11 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में सामने आ रहे संक्रमण के नये मामलों में से 80.80 प्रतिशत मामले 10 राज्यों से रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल में प्रतिदिन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

ALSO READ: 34 दिन से लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, 24 घंटे में मिले 1,61,736 संक्रमित, रिकवरी दर भी गिरी
देश में रोजाना के नए मामलों को बढ़ना जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 1,61,736 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 51,751 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद 13,604 मामले उत्तर प्रदेश में जबकि छत्तीसगढ़ में 13,576 नए मामले सामने आए हैं।

देश में कुल 12,64,698 लोग संक्रमित हैं जो देश में संक्रमण के अब तक के कुल मामलों का 9.24 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमित मरीजों की संख्या में 63,689 का इजाफा हुआ है।

देश में संक्रमण का इलाज करा रहे कुल मरीजों में से 68.5 फीसदी मरीज पांच राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में हैं। अकेले महाराष्ट्र में 44.78 फीसदी मामले हैं।

16 राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में रोजाना के नये मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

ALSO READ: कोरोना निगेटिव खिलाड़ी को टीम में शामिल करने में RCB ने तोड़ा यह नियम, दूसरी फ्रैंचाइजी हुई खफा
देश में स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,22,53,697 है जिनमें से 97,168 लोग पिछले 24 घंटों में ठीक हुए हैं। इसके अलावा इसी अवधि में 879 लोगों की मौत भी हुई है। मौत के इन मामलों में से 88.05 प्रतिशत मौत 10 राज्यों में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 258 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 132 मौत हुई है।

13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें जम्मू-कश्मीर, असम, लद्दाख, दमन और दीव एवं दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोलकाता में पीएम मोदी का बड़ा आरोप, रैली में आने वालों को TMC ने कहा 'चोर'

लुधियाना के युवक की युद्ध में मौत, नौकरी के लिए गया था रूस, कर्ज लेकर भेजा था विदेश

योगी सरकार की इस योजना ने बदली सुजाता की तकदीर, अलीगढ़ की महिलाओं का पूजा किट अब देशभर में मशहूर

गुजरात के किसानों के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का बड़ा निर्णय, नहरों में अप्रैल अंत तक चालू रहेगा पानी

कहां गायब हुआ प्रेमानंद महाराज का भक्‍त, इंदौर से हुआ था लापता, दूसरे दिन भी नहीं चला पता, देहरादून निकला परिवार

सभी देखें

नवीनतम

यु़द्ध के बीच ईरानी सेना ने की बड़ी अपील, एकजुट हों मुस्लिम देश, खून की हर बूंद का होगा हिसाब

रामानंद सागर की बहू निशा पहुंचीं अयोध्या, राम मंदिर में रामलला के किए दर्शन

कांग्रेस की 'दलित नीति' के खिलाफ कांशीराम ने लिखी थी पूरी किताब, राहुल को 'चमचा युग' पढ़नी चाहिए : असीम अरुण

ईरान के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा बयान, बोले- बातचीत के बीच हुआ हमला, हम युद्ध नहीं चाहते, अमेरिका पर की यह टिप्‍पणी

गैस संकट के बीच मुख्यमंत्री पटेल ने लिया बड़ा फैसला, हर घर पहुंचेगा सिलेंडर

अगला लेख