Hanuman Chalisa

Maharashtra Coronavirus Update : महाराष्ट्र में कोरोना ब्लास्ट, 24 घंटों में 8348 रिकॉर्ड मामले, संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार

Webdunia
शनिवार, 18 जुलाई 2020 (23:12 IST)
मुंबई। देश में कोरोना वायरस (Covid 19) से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में दिनोंदिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 8348 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार की रात बढ़कर 3 लाख के पार पहुंच गई, लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों की रिकवरी दर बढ़कर 55 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 300937 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान 144 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11596 हो गई है। राज्य में इस अवधि में 5306 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 165663 हो गई है।

चिंताजनक स्थिति के बावजूद अच्छी बात यह है कि राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 55.04 प्रतिशत पहुंच गई है जबकि मृत्यु दर महज 3.85 प्रतिशत है। सूत्रों के मुताबिक राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 123378 है जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले नंबर पर है।
 
मुंबई में संक्रमित संख्या 1 लाख के पार : देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली मुंबई कोरोना वायरस (Covid 19) से पूरे देश में सबसे भयंकर रूप से प्रभावित है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान 1199 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार को बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई तथा 65 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 5600 को पार कर गया।
 
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 100178 हो गई तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा 5647 पहुंच गया है। इस अवधि में 707 और मरीजों के रोगमुक्त होने के बाद स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़कर 70047 हो गई है। वाणिज्य नगरी में फिलहाल 24039 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
 
राहत की बात यह है कि राज्य की तुलना में मुंबई में संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर बेहतर है। राजधानी में मरीजों की रिकवरी दर करीब 70 प्रतिशत पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर सिर्फ 5.63 प्रतिशत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

अगला लेख