Hanuman Chalisa

मराठवाडा क्षेत्र में 8 जिलों में कोविड-19 का कहर, औरंगाबाद में सबसे ज्यादा असर

Webdunia
रविवार, 14 मार्च 2021 (08:59 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। क्षेत्र के 8 जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (कोविड -19) महामारी के 2,191 नए मामले सामने आए और इस दौरान 15 लोगों की इस बीमारी से मौतें हुईं है।
 
स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यहां जानकारी देते हुए बताया कि सभी जिला मुख्यालयों से एकत्र आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र के आठ जिलों में से औरंगाबाद जिला कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित रहा यहां 720 मामले और आठ मौतें दर्ज की गईं।
 
इसके बाद नांदेड़ में 591 मामले सामने आए। यहां इस महामारी की वजह से 4 लोग मारे गए। जालना में 410 नए कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि 2 की मौत हो गई।  परभणी में 43 नए मामले 1 व्यक्ति की मौत, बीड में 181 मामले, लातुर में 125 मामले, हिंगोली में 67 मामले, उस्मानाबाद में 54 मामले सामने आए हैं।
 
क्षेत्र भर में कोरोना वायरस प्रसार को रोकने के लिए संबंधित जिला प्रशासन आंशिक लॉकडाउन, जनता कर्फ्यू और प्रतिबंधों जैसे कड़े कदम उठा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

अगला लेख