Hanuman Chalisa

अशोक गहलोत बोले, लॉकडाउन की तरह सतर्कता बरतें तभी रुकेगा संक्रमण

Webdunia
रविवार, 6 सितम्बर 2020 (07:32 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य में लॉकडाउन नहीं है लेकिन आमजन को लॉकडाउन की तरह व्यवहार करते हुए पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है तभी कोरोनावायरस संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकेगा।
 
गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन में इस महामारी का भय खत्म होने से लोगों ने लापरवाही बरतना शुरू कर दिया है। संक्रमण को रोकने के लिए बचाव के उपायों पर अधिक ध्यान देना होगा।
 
गहलोत ने कहा कि संक्रमण से लोगों का जीवन बचाने में आक्सीजन की उपलब्धता काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों सहित अन्य जिला अस्पतालों में आक्सीजन बेड बढ़ाने के साथ ही हाई फ्लो आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
 
इस बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को संक्रमण के मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग व्यवस्थाओं को संभालने में विफल साबित हो रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1122 हो गई वहीं इसके साथ ही संक्रमण के 1566 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 89363 हो गई (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख