भारत में Coronavirus त्रासदी के बीच चीन ने की बेहद घटिया हरकत

Webdunia
मंगलवार, 4 मई 2021 (16:43 IST)
भारत में कोरोनावायरस महामारी से स्थिति भयावह हो गई है। चिकित्सा व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा हुई हैं। एक ओर जहां दुनिया के बड़े देशों ने विकट परिस्थिति में भारत की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है, वहीं दूसरी तरफ इस त्रासदी के बीच भी चीन अपनी घटिया हरकत से बाज नहीं आया है। उसने भारत में महामारी से बनी स्थिति पर मजाक बनाया है। चीन पर ही कोरोनावायरस को जन्मदाता होने के आरोप लगते रहे हैं। 
 
चीनी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने भारत जल रही चिताओं की तुलना चीन द्वारा अंतरिक्ष में स्‍पेस स्‍टेशन की तैयारी से की है। चीन की माइक्रो ब्‍लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के सेंट्रल पोलिटिकल एंड लीगल अफेयर्स के अकाउंट से एक विवादित पोस्ट हुआ, जिसकी काफी आलोचनाएं हुई।
ALSO READ: फाइजर ने भारत से कहा वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं
पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई थी। इसमें एक तरफ चीन के रॉकेट लॉन्‍च करने और दूसरी तरफ भारत में शवों को जलाए जाने की तस्‍वीर दिखाई गई थी। तस्वीर में चीनी भाषा में लिखा था 'जब चीन आग जलाता बनाम भारत का आग जलाता है।'
 
इस तस्वीर के सामने आने के बाद दुनिया के देशों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद चीन को यह पोस्ट हटानी पड़ी। कई चीनी वीबो यूजर्स ने कि इस पोस्ट को 'अनुचित' बताया और कहा कि चीन को भारत के साथ सहानुभूति दिखानी चाहिए। चीन इससे पहले भी भारत के साथ कई घटिया हरकतें कर चुका है। चीनी लोगों से मिली आलोचनाओं के बाद चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने इस पोस्ट को हटा दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख