Hanuman Chalisa

4 दिन बाद कोरोनावायरस के नए मामले घटकर 60 हजार से कम, पहली बार मृत्यु दर भी 2% से नीचे

Webdunia
मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (11:26 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है और मंगलवार को यह आंकड़ा 53,601 रहा। देश में पिछले चार दिन से लगातार 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे।
 
स्वस्थ होने की दर बढ़ी : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को सामने आए 53,601 नए मरीजों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 22,68,675 हो गई है। वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 15,83,489 हो गई है जिससे देश में स्वस्थ होने की दर भी 69.80 फीसदी हो गई है।
 
मृत्यु दर घटी : मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 871 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 45,257 हो गई। मृतकों की संख्या में गिरावट से मृत्यु दर भी दो फीसदी से घटकर 1.99 फीसदी हो गई है।
 
भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख के पार गई थी। देश में फिलहाल 6,39,929 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या का 28.21 फीसदी है।

ICMR के अनुसार 9 अगस्त तक 2,45,83,558 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 4,77,023 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के जैसलमेर में शर्मनाक लापरवाही, खुले में मिले 500 से ज्यादा गायों के कंकाल, सवालों के घेरे में प्रशासन

आज से नौतपा: 29 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, उत्तर भारत में गर्मी से कब मिलेगी राहत?

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

सूरत में जमनाबाई विद्यार्थी भवन का मुख्‍यमंत्री ने किया उद्‍घाटन

अगला लेख