Hanuman Chalisa

क्या टीबी के टीके से बुजुर्गों में कोविड-19 होने से रोका जा सकता है...

Webdunia
शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (14:47 IST)
मुंबई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), यह जानने के लिए मुंबई में एक अध्ययन करवाएगा कि क्या टीबी के टीके (बीसीजी) से बुजुर्गों में कोविड-19 होने से रोका जा सकता है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
बीएमसी ने कहा कि सेठ जी एस मेडिकल कालेज, निकाय द्वारा संचालित केईएम अस्पताल और बीएमसी का जन स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से आईसीएमआर के लिए इस अध्ययन में भाग लेंगे। अध्ययन में बीमारी की तीव्रता और रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर अनुसंधान किया जाएगा।
 
उसने कहा कि ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनसे पता चलता है कि बच्चों को टीबी की बीमारी से बचाने के लिए दिया जाने वाला बीसीजी का टीका, श्वास नली के अन्य संक्रमण और वायरस जनित बिमारियों से बचाव में भी कारगर है।
 
बीएमसी के अनुसार अध्ययन में 60 से 75 वर्षीय ऐसे बुजुर्गों को शामिल किया जाएगा जो कभी कोविड-19 से ग्रस्त नहीं हुए और जिन्हें कैंसर नहीं हैं तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर नहीं है।
 
मुंबई में कोविड-19 का प्रबंधन संभाल रही बीएमसी ने कहा, ‘बीसीजी टीके ने बुजुर्गों को उम्मीद बंधाई है और यदि यह टीका प्रभावी सिद्ध हुआ तो इससे वयोवृद्ध लोगों की जनसंख्या में बीमारी होने और उससे मौत होने की दर कम होगी।‘
 
बीएमसी ने कहा, ‘ट्रायल में 250 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है और आवश्यकता पड़ने पर यह संख्या बढ़ भी सकती है।‘
 
निकाय संस्था ने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाले व्यक्तियों की सहमति लेने के बाद उन पर बीसीजी टीके का परीक्षण किया जाएगा और उसके बाद उन्हें 9 महीने तक निगरानी में रखा 
 
जाएगा। आईसीएमआर इस प्रकार के अध्ययन चेन्नई, अहमदाबाद, भोपाल, जोधपुर और नई दिल्ली में कर चुका है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

Top News : महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर; RCB ने फिर जीता IPL खिताब, शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार आज

1 जून से कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपए तक महंगा, जानें क्या है 19kg और 5kg LPG के नए दाम

पश्चिम बंगाल में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्‍तार, शुभेंदु सरकार के 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

योगी सरकार ने फिर पेश की महिला सशक्तीकरण की मिसाल

अगला लेख