देश में 4 महीने बाद एक दिन में 31 हजार से कम मामले आए, 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक

Webdunia
सोमवार, 16 नवंबर 2020 (11:20 IST)
नई दिल्ली। भारत में 4 महीने बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है। देश में पिछले 24 घंटे में 30,548 नए संक्रमित मरीज आए। इससे पूर्व 15 जुलाई को 29,429 नए मामले दर्ज किए गए थे। बीते दिन नए संक्रमितों की संख्या से 40 प्रतिशत से ज्यादा यानी 43,851 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। 435 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। 
 
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,548 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 88,45,127 हो गई है। 435 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,30,070 हुई। 13,738 की कमी के बाद एक्टिव केस की संख्या 4,65,478 हुई। 43,851 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 82,49,579 पर पहुंच गई।
 
जांच का आंकड़ा साढ़े 12 करोड़ के पार : कोरोना वायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्दी पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में 15 नवंबर को देश में कुल जांच का आंकड़ा साढ़े 12 करोड़ को पार कर गया।
 
देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि 15 नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 12 करोड़ 56 लाख 98 हजार 525 पर पहुंच गया है। इसमें 15 नवंबर को 8 लाख 61 हजार 706 जांच की गई।
 
कोरोनावायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिए देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकॉर्ड है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

गाजीपुर लोकसभा में मुख्तार अंसारी के परिवार के सियासी रसूख की परीक्षा, भाई के साथ भतीजी भी चुनावी मैदान में

कौन है कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाला शख्स? वीडियो जारी कर कहा- सिखा दिया सबक?

Air India Express के विमान को आपात स्थिति में तिरुचिरापल्ली में उतारा

सैलून जाए बिना ऐसे करें अपना हेयरस्टाइल चेंज, जानें ये 5 सिंपल टिप्स

मालेगांव में CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा

अगला लेख