Hanuman Chalisa

15 दिन में 2.77 लाख लोग कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.40 लाख के पार

Webdunia
शनिवार, 16 जुलाई 2022 (10:20 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में लगातार 3 दिन से कोविड-19 के 20,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जुलाई के पहले 15 दिन में 2 लाख 77 हजार 854 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 37 लाख 10 हजार 027 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.39 लाख से ऊपर पहुंच गई। मोदी सरकार द्वारा 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज मुफ्त में लगाने के ऐलान के बाद वैक्सीन लगवाने वालों की संख्‍या भी बढ़ी है।
 
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज पश्चिम बंगाल में सामने आए। यहां 3,067 नए मरीज मिले हैं। केरल में 2,979, महाराष्‍ट्र में 2,371, तमिलनाडु में 2,312 और ओडिशा में 1,043 कोरोना संक्रमित पाए गए।  
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 20,044 नए मामले आए जबकि 56 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 660 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 40 हजार 760 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1687 की बढ़ोतरी दिखाई दी।
 
Koo App
पिछले 24 घंटे में 18 हजार 301 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 30 लाख 63 हजार 651 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.48 प्रतिशत है।
 
अब तक देश में कुल 199.71 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 22 लाख 93 हजार 627 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़, भारत-इजराइल-ईरान पर बनाया Indian Army Chief का Deepfake Video

Fact Check : भारतीय वायुसेना के नाम पर फैलाया जा रहा है पाकिस्तानी AI प्रोपेगैंडा, PIB ने किया बेनकाब

Iran Women Team Crisis : ईरानी महिला फुटबॉल टीम पर मौत का खतरा, ऑस्ट्रेलिया से शरण की मांग, Donald Trump बोले- वापस भेजा तो मारी जाएंगी

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन ‘नो टोबैको प्लेज’ में यूपी अव्वल

अगला लेख