Hanuman Chalisa

फिर बढ़े कोरोना के मामले, 26 घंटे में मिले 2628 मरीज, एक्टिव मामले 15,000 पार

Webdunia
गुरुवार, 26 मई 2022 (11:02 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 2,628 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित, 2167 व्यक्ति कोविड से मुक्त, महामारी से 18 लोगों की मौत हो गई। पिछले 3 दिनों से कोरोना के मामले फिर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या भी 15000 पार पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 4 करोड़ 31 लाख 44 हजार 810 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 04 हजार 881 लोग महामारी को मात दे चुके हैं, 15,414 मरीजों का इलाज चल रहा है और 5,24,525 लोग मारे जा चुके हैं।
 
मंत्रालय के मुताबिक, देश में दैनिक संक्रमण दर 0.46 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.49 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है, एक्टिव मरीजों की संख्या 0.03 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई है
 
Koo App
आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 192.82 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। 4 मई 2021 को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले 4 करोड़ के पार हो गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख