Hanuman Chalisa

3 दिन में 50,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 1.11 लाख एक्टिव मरीज

Webdunia
रविवार, 3 जुलाई 2022 (09:18 IST)
नई‍ दिल्ली। भारत में 2 दिन बाद कोविड-19 के 17,000 से कम नए मामले आए। जुलाई के पहले 3 दिन में 50 हजार 212 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4 करोड़ 34 लाख 86 हजार 326 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.11 लाख से ऊपर पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 16,103 नए मामले आए जबकि 31 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5 लाख 25 हजार 199 पर पहुंच गई। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
 
आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 11 हजार 711 पर पहुंच गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,143 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
पिछले 24 घंटे में 13 हजार 929 लोगों ने महामारी को मात दी। अब तक 4 करोड़ 28 लाख 65 हजार 519 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.54 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 4.16 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.72 प्रतिशत दर्ज की गई। अब तक देश में कुल 197.95 करोड़ करोना वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 10 लाख 10 हजार 652 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
 
Koo App
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल में सामने आए। यहां 3,599 नए मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में 2,971, तमिलनाडु में 2,533, पश्चिम बंगाल में 1,499 और कर्नाटक में 975 कोरोना संक्रमित पाए गए।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

यूपी सरकार की नई पर्यटन नीति, ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान से वाराणसी-आगरा समेत धार्मिक और हेरिटेज टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख