Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : 4 दिन में कोरोना से 14,460 संक्रमित, 9,880 लोगों ने दी महामारी को मात

Webdunia
शनिवार, 4 जून 2022 (11:39 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,962 नए मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 72 हजार 547 हो गई। पिछले 24 घंटे में जिन 26 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 20 केरल के हैं। कोरोनावायरस से पिछले 4 दिनों में 14,460 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 9,880 लोगों ने कोरोना को मात दी।
 
कोरोना के सबसे ज्यादा मामले तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव ने भी इन राज्यों को पत्र लिखकर कहा कि भारत में कोविड-19 के मामलों में कुछ राज्यों से अधिक मामले आ रहे हैं, जिससे संक्रमण के प्रसार का स्थानीयकरण होने की संभावना का संकेत मिलता है। इन्हें कड़ी निगरानी करने तथा जरूरत पड़ने पर एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 26 लाख 25 हजार 454 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में एक्टिव मरीजों की संख्या में 1,239 की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे सक्रिय मामले बढ़कर 22,416 पर पहुंच गए हैं। अब तक 5 लाख 24 हजार 677 लोग महामारी की वजह से मारे जा चुके हैं। 
 
आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.77 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत हो गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 193.83 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
Koo App

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

अगला लेख