Dharma Sangrah

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 328 नए मामले, 11 लोगों की गई जान

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (23:40 IST)
मुबंई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोरोना वायरस (Corona Virus) के 328 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,648 हो गई। संक्रमण से 11 लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 211 हो चुकी है।

दिन में 34 लोगों के ठीक होने के बाद अस्पतालों से उन्हें छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 365 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बयान के मुताबिक 11 अप्रैल को हुई एक मौत का मामला इसमें नहीं जोड़ा गया है क्योंकि मरीज की जांच के नतीजे में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

शनिवार को मुंबई में 5 लोगों की मौत हो गई। पुणे में 4 और औरंगाबाद तथा ठाणे में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। राज्य में संक्रमण के 3,648 मामले में 2,268 मरीज मुंबई के हैं। राज्य में 211 मौत में 126 लोगों की मौत मुंबई में हुई है। महाराष्ट्र में अब तक 67,468 लोगों के नमूनों की जांच हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि 82,299 लोग घरों पर पृथक वास में हैं जबकि 6,999 लोग संस्थानिक रूप से अलग-अलग जगह पृथक वास में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 488 हो गई, जबकि अब तक कुल 14,792 लोग संक्रमित हुए हैं।

अखबार पहुंचाने पर रोक : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के तहत घर-घर जाकर अखबार और पत्रिकाएं पहुंचाने पर प्रतिबंध लगा दिया। 
 
राज्य सरकार ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी करते हुए उन सेवाओं की जानकारी दी जिन्हें 20 अप्रैल से आंशिक रूप से फिर से शुरू किया जाएगा। 
 
सरकार ने बताया कि हालांकि लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से प्रिंट मीडिया पर कोई रोक नहीं है, लेकिन विषाणु फैलने के खतरे को देखते हुए घर-घर जाकर अखबार और पत्रिका पहुंचाने पर प्रतिबंध होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honda की पहली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक WN7 लॉन्च, 130 KM की रेंज, भारत में क्या रहेगी कीमत

Love jihad : इंदौर में लड़कियों का नंबर मांगा तो खैर नहीं, विधायक के बेटे ने जारी किया फरमान

online gaming bill 2025 : क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, अश्विनी वैष्णव ने बदलावों पर क्या कहा

EPFO ने आसान की 7 करोड़ से ज्यादा अंशधारकों की राह, पासबुक चेक करना भी होगा आसान

Amit Shah : वोटर अधिकार यात्रा घुसपैठिया बचाव यात्रा, बिहार में राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह

सभी देखें

नवीनतम

एमपी में क्‍यों फैल रही टीबी जैसे लक्षण वाली melioidosis बीमारी, सीएम बोले तुरंत करें बचाव के उपाय

LIVE : बॉम्बे हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने ली परिसर की तलाशी

भारत में 2021-25 के बीच हर 30 मिनट में एक नया मिलियनेयर परिवार बना

फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, लाडकी बहिन लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य

मोदी को सराहा, भारत को झटका, क्या डबल गेम से अपने जाल में फंसाना चाहते हैं ट्रंप?

अगला लेख