Hanuman Chalisa

WHO ने बताया B.1.621 म्युटेशन को कोरोना का नया वेरिएंट, क्‍यों है वैक्सीन के कम असर की आशंका?

Webdunia
गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (11:30 IST)
कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए दुनिया भर के कई देश अपने यहां वैक्सीनेशन पर जोर दिए है। लेकिन, कोरोना वायरस में होने वाला नया म्युटेशन हर समय एक चुनौती खड़ी कर दे रहा है।

बता दें कि दुनिया में कोरोना वायरस के नया म्युटेशन B.1.621 को लेकर एक बड़ी और अहम जानकारी मिली है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस के नए वेरिएंट B.1.621 को मॉनिटर कर रहा है और इसे WHO ने इसे महामारी घोषित कर दिया है।

WHO का कहना है कि इस नए वैरिएंट पर कोरोना वैक्सीन का असर कम हो सकता है। इसके साथ ही यह भी बताया कि वह इस म्युटेशन की प्रकृति और संक्रामकता पर नजर बनाए हुए है।

पिछले दिनों WHO ने कहा है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट B.1.617 पहली बार भारत में दिसंबर में पाया गया था। इसके साथ ही ओरिजिनल वेरिएंट से यह अधिक संक्रामक है। कोरोना पर काम करने वाली डब्ल्यूएचओ टीम की सदस्य और वैज्ञानिक मारिया वान केरकोव ने कहा था कि कोरोना का यह नया B.1.617 वेरिएंट बहुत तेजी से आबादी में फैल सकता है और इस पर वैक्सीन का असर भी कम हो सकता है।

WHO ने कोरोना वेरिएंट पर जानकारी देते हुए कहा है कि यह नया म्यूटेशन कोरोना की वैक्सीन को लगाने के बाद भी इसके असर को कम कर सकता है और अभी इस वैरिएंट पर और रिसर्च की जरूरत है। इसके साथ ही एक्सपर्ट को इस वैरिएंट के उभरने से इस बात की चिंता है कि कोरोना के नए मामलों में तेजी आ सकती है। बता दें कि इससे पहले डेल्टा वैरिएंट के कारण कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

अगला लेख