Hanuman Chalisa

तीसरी मंजिल से छलांग लगा रहा था कोविड-19 मरीज, अस्पताल कर्मचारियों ने बचाया

Webdunia
सोमवार, 24 अगस्त 2020 (07:22 IST)
जबलपुर। कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण का इलाज करवा रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अस्पताल इमारत की तीसरी मंजिल से रविवार को कूदने का प्रयास किया, लेकिन वहां मुस्तैद कर्मचारियों ने उसे बचा लिया।
 
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कुलसचिव डॉ पी के कसार ने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमित एक व्यक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदने ही वाला था कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे देख लिया और उसके प्रयास को नाकाम कर दिया।
 
कसार ने कहा कि घटना के बाद मरीज के परिवार के सदस्य ने बताया कि वह मानसिक रूप से पीड़ित है और उसका इलाज भी चल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि मरीज के परिजनों ने कोरोना वायरस इलाज के लिए भर्ती करते समय अस्पताल को यह जानकारी नहीं दी।
 
उन्होंने कहा कि घटना के बाद मनोचिकित्सकों द्वारा इस मरीज की जांच की गई और उसे इमारत के भूतल पर शिफ्ट कर दिया गया है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख