Festival Posters

खुशखबरी! एक दिन में रिकॉर्ड 62000 से अधिक मरीज हुए स्वस्थ

Webdunia
शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (11:16 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी की बढ़ती विकरालता के बीच एक दिन में रिकार्ड 62 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं हालांकि संक्रमण के 68 हजार से अधिक नए मामलों के कारण सक्रिय मामले भी बढ़े हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 62 हजार 282 लोगों को संक्रमण से छुटकारा मिला है, जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 21 लाख 58 हजार 946 हो गई है। 
 
इस दौरान हालांकि संक्रमण के 68,898 नए मामले सामने आने से सक्रिय मामले 5633 बढ़ गए। देश में संक्रमितों की संख्या 29,05,823 हो गई है तथा सक्रिय मामले 6,92,028 हो गए हैं। 
 
देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान 983 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 54,849  हो गई। देश में सक्रिय मामले 23.82 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 74.30 प्रतिशत है, जबकि मृतकों की दर 1.89 प्रतिशत है। 
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 2078 बढ़कर 1,62,806 हो गई तथा 326 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 21,359 हो गया। इस दौरान 12,243 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,59,124 हो गई। 
 
देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्रप्रदेश में मरीजों की संख्या 452 बढ़ने से सक्रिय मामले 87,177 हो गए। राज्य में अब तक 3001 लोगों की मौत हुई है, वहीं 8846 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 2,35,218 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
        
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 1052 बढ़ी है और यहां अब 82,165 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 102 बढ़कर 4429 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 1,70,381 लोग स्वस्थ हुए हैं।
 
तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 128 बढ़कर 53,283 हो गए हैं तथा 6239 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 3 लाख 1 हजार 913 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1134 मरीज कम हुए हैं, जिससे सक्रिय मामले 48,511 हो गए हैं तथा इस महामारी से 2733 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1,21,090 मरीज ठीक हुए हैं।
       
बिहार में 757 मरीज कम हुए हैं और अब यहां सक्रिय मामलों की संख्या 26,789 हो गई है। राज्य में 492 लोगों की मौत हुई है जबकि 87,660 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं। देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 27,696 सक्रिय मामले हैं तथा 2634 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 98,789 लोग स्वस्थ हुए हैं।
 
तेलंगाना में कोरोना के 21,687 सक्रिय मामले हैं और 737 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 76,967 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। गुजरात में सक्रिय मामले 14,308 हैं तथा 2853 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 65,946 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।
       
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले की तादाद में 134 की वृद्धि होने से यह संख्या 11,271 हो गए हैं। वहीं, संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4257 हो गई है तथा अब तक 1,41,826 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक मध्यप्रदेश में 1171, पंजाब में 957, राजस्थान में 921, जम्मू-कश्मीर में 578, हरियाणा में 578, ओडिशा में 380, झारखंड में 286, असम में 221, केरल में 191, उत्तराखंड में 187, छत्तीसगढ़ में 168, पुड्डुचेरी में 137, गोवा में 126, त्रिपुरा में 69, चंडीगढ़ में 31, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 31, हिमाचल प्रदेश में 23, मणिपुर और लद्दाख में 18-18, नागालैंड में 8, मेघालय में 6, अरुणाचल प्रदेश में 5, सिक्किम में तीन तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

सभी देखें

नवीनतम

US टैरिफ कटौती पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने क्यों कहा 'ट्रंप डिपेंडेंसी' बढ़ी

ट्रंप ने टैरिफ घटाकर दिया बूस्टर डोज, खुश हुए पीएम मोदी, भारत को क्या होगा फायदा

ट्रंप ने भारत के आगे टेके घुटने! 50% टैरिफ को घटाकर किया मात्र 18%, भारत-EU डील ने बिगाड़ा खेल

अयोध्या में नहीं मिलेगी एंट्री... परमहंस ने शंकराचार्य को ललकारा, CM योगी पर दिए बयान से भड़के

ट्रंप ने पीएम मोदी को मिलाया फोन, अमेरिकी राजदूत की पोस्ट से मची खलबली!

अगला लेख