shiv chalisa

भारत में कोविड-19 के 13,272 नए मामले आए सामने, 1,01,166 एक्टिव मरीज

Webdunia
शनिवार, 20 अगस्त 2022 (10:42 IST)
नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में 13,272 मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से देश में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,43,27,890 पर पहुंच गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1,01,166 रह गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 36 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,289 हो गई है। इनमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के 6 मामले शामिल हैं।
 
वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 664 की कमी दर्ज की गई है। 
 
संक्रमण की दैनिक दर 4.21 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक दर 3.87 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस महामारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,36,99,435 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.58 प्रतिशत है। वहीं, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 209.40 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में जिन 30 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से 5-5 मरीजों की मौत महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल, 3-5 मरीजों की मौत छत्तीसगढ़, दिल्ली तथा कर्नाटक, 2-2 मरीजों की मौत बिहार, पंजाब और राजस्थान तथा एक-एक मरीज की मौत हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे पूर्व मुख्‍यमंत्री, आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन पर LPG Shortage की मार, न बिरयानी मिलेगी न शाही पनीर

UP में मुख्‍यमंत्री युवा योजना से बदली वंदना की किस्मत, ऑयल मिल शुरू कर बनीं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री योगी से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव

पहले चरण में एक रनवे के साथ संचालित होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

अगला लेख