Hanuman Chalisa

विश्व में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 2.56 करोड़ के पार

Webdunia
बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (12:46 IST)
वॉशिंगटन।/रियो डि जेनेरियो /नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर  2.55 करोड़ के पार हो गई है और इस महामारी की चपेट में आने से अब तक 8.56 लाख से  अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (CSSI) की ओर से  जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 25,662,349 लोग संक्रमित हुए हैं  और 855,578 लोगों की मौत हुई है।
 
अमेरिका में 60 लाख के पार : वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से  संक्रमित होने वालों की संख्या 60 लाख को पार कर 6073806 पर पहुंच गई है और अब तक  1,84,659 लोगों की जान जा चुकी है। विश्व में कोरोना से प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर चल  रहे ब्राजील में अब तक 3,95,0931 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 1,22,596 लोगों  की मौत हो चुकी है।
 
भारत में बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों का आंकड़ा 37,69,524 हो गया वहीं  इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 66,333 हो गई है। रूस कोविड-19 संक्रमण के  मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 9,97,072 लोग प्रभावित हुए हैं तथा  17,250 लोगों ने जान गंवाई है।
 
स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 4,70,973 लोग  प्रभावित हुए हैं तथा 29,152 लोगों की मृत्यु हुई है। ईरान में अब तक इस महामारी से करीब  3,76,894 लोग संक्रमित है, जबकि 21,672 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 3,39,385 हो गई है और 41,592 लोगों की इसके कारण मौत  हुई है। फ्रांस कोरोना संक्रमण मामलों सऊदी अरब से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों  की संख्या 3,23,968 हो गई है और अब तक 30,666 लोगों की मौत हुई है।
 
भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में 3,14,946 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 4,316 लोगों  की मौत हो गई। पाकिस्तान में अब तक 2,96,149 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6298 लोगों की  मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान में हुआ बड़ा बदलाव: 'इस्लामपुरा' का नाम बदलकर फिर रखा 'कृष्णनगर', इन 9 जगहों को मिली पुरानी पहचान

क्या भारत एक बड़े संकट की ओर बढ़ रहा है? पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील या आने वाले संकट की चेतावनी?

केरल में 10 साल बाद बदला राज: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी ने गले लगाकर दी बधाई

लखीमपुर खीरी में सुबह-सुबह मौत का तांडव: ट्रक और मैजिक की भीषण भिड़ंत में 9 मजदूरों की मौत

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! रिजर्व वाला दूसरा पेपर भी हुआ था लीक

अगला लेख