Hanuman Chalisa

कोरोना काल में बड़ी लापरवाही, बनारस की गंगा आरती में कोविड गाइड लाइन का खुला उल्लंघन

हिमा अग्रवाल
रविवार, 1 अगस्त 2021 (11:17 IST)
मुख्‍य बिंदु
बनारस। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर हम कितने लापरवाह हो गए है, इसका जीता जागता नजारा बनारस में देखने को मिला है। यहां गंगा आरती में कोविड गाइड लाइन की धज्जियाँ जमकर उड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं बिना मास्क और बिना एक गज की दूरी के खड़े नजर आयें। बनारस की इन तस्वीरों को देखकर माथे पर चिंता की लकीरें उभरना स्वाभाविक है।
 
बारिश के चलते देश की सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते बनारस में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह के समय गंगा का जलस्तर 63.4 था तेजी से बढ़ रहा है। घाट के किनारे रहने वालों की माने तो 3 दिनों में गंगा के जलस्तर में 20 फीट की बढोत्तरी हुई है।
 
वही वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा के उफान के चलते दैनिक गंगा आरती का स्थान बदल दिया गया है। गंगा के उफान जैसे-जैसे बढ़ेगा, वैसे ही गंगा आरती की जगह परिवर्तित होती रहेगी।
 
वाराणसी में शनिवार लॉक डाउन में छूट मिलते ही लोग अपने घर से निकल पड़े और रात को गंगा आरती के लिए दशाश्वमेध घाट पर पहुंच गए। गंगा में एक तरफ जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा आरती की जगह बदल दी गई।
 
श्रृद्धालुओं की संख्या अधिक थी और जगह छोटी। गंगा आरती में पहुंचे अधिकतर भक्तों ने न तो मास्क लगाया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा। जिसे देखकर लग रहा था की ये लोग मान चुके है कि कोरोना गया। इन्हीं लोगों की लापरवाही खुलेतौर पर कोरोना को निमंत्रण दे रही है।
 
गंगा सेवा निधि के सचिव खुद मानते हैं कि घाट पर जगह कम है, जिसके कारण भक्तों को परेशानी हो रही है, वही बनारस नगरी की सैर पर आयें सैलानी ने भी कोरोना महामारी के समय भी भीड़ अधिक होने पर परेशान दिखाई दिये है। वर्तमान समय अधिक कोरोना की थर्ड वेव से बचने के लिए प्रिकॉशन लेने का है।
 
यह बात सही है कि पिछले 15 माह से लोग घरों में बंद रह कर थक चुके है, इसलिए वह पर्यटन और भ्रमण पर निकले है। लेकिन कुछ समय की थोड़ी सावधानी सभी को जीवनदान देगी, अगर लापरवाही की तो अपने साथ वह दूसरों के जीवन पर भारी पड़ सकती है, गंगा मैय्या चाहती है कि उसके सभी बच्चे सुरक्षित रहे, इसलिए वेबदुनिया की सभी श्रृद्धालुओं से हाथ जोड़कर निवेदन है की घर पर सुरक्षित रहते हुए पूजा-पाठ करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक पर सोनारपुरा में हमला, कपड़े फाड़े, हेलमेट पहनकर बचाई जान

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

अगला लेख