Hanuman Chalisa

Covid Vaccination: ‘एल्‍कॉहल के सेवन’ से लेकर ‘फर्टीलिटी पर असर’ तक वो सब जो आप जानना चाहते हैं

नवीन रांगियाल
शनिवार, 6 मार्च 2021 (15:44 IST)
कोविड-19 की वैक्‍सीनेशन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं, लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, भ्रम और भ्रांतियां फैलाने वाले इन्‍हीं सवालों और अफवाहों को लेकर केंद्र सरकार अब आगे आई है।

दरअसल, वैक्‍सीन लेने के बाद शराब (एल्‍कॉहल) के सेवन से लेकर फीमेल फर्टीलिटी को प्रभावित करने तक और अन्‍य बीमारियों के लिए रेग्‍यूलर दवाईयां लेने या नहीं लेने को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने दिए हैं। आइए जानते हैं वैक्‍सीन को लेकर क्‍या हैं भ्रांतियां और क्‍या है उनके जवाव।

सवाल: कोविड-19 वैक्‍सीन लेने के बाद क्‍या शराब का सेवन खतरनाक है
जवाब: स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि विशेषज्ञों के अनुसार वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम करने में अल्कोहल की भू‍मिका के अब तक कोई लक्षण या सबूत सामने नहीं आए हैं।

सवाल: सोशल मीडि‍या में यह दावा किया जा रहा है कि वैक्‍सीन फीमेल फर्टीलिटी को प्रभावित या नुकसान कर सकती है। क्‍या यह स‍ही है।
जवाब: स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का कहना है इस बारे में जो भी अफवाह फैल रही है, उसमें कोई सच्‍चाई नहीं है। यह पूरी तहर से निराधार है।

सवाल: वैक्‍सीन लेने के बाद किस तरह की सावधानियां बरतना चाहिए।
जवाब: स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का कहना है कि हालांकि दोनो ही वैक्‍सीन सुरक्षि‍त है, लेकिन फि‍र कोई लक्षण नजर आए या असहजता महसूस हो तो अपने नजदीकी क्‍ल‍ि‍निक पर संपर्क करें या कोविन एप्‍प में दिए नंबरों पर संपर्क करें।

सवाल: वैक्‍सीन लेने के पहले किस तरह की दवाईयों को और कितने दिनों तक अवाइड करना चाहिए।
जवाब: इस तरह के कोई निर्देश नहीं है, लेकिन आप क्‍या दवाईयां ले रहे हैं, उस बारे में वैक्‍सीनेटर को जरूर बताएं।

सवाल: अगर मुझे हाइपर टेंशन है, डायबि‍टीज है, हार्ट संबंधी बीमारी या लिपिड संबंधी कोई तकलीफ है तो क्‍या मुझे वैक्‍सीन लेना चाहिए।
जवाब: विशेषज्ञों का कहना है कि ओवरआल वैक्‍सीन सुरक्षि‍त है, लेकिन अगर आपको अपनी किसी बीमारी से कंसर्न है तो अपने डॉक्‍टर से पहले उस स्‍पेसि‍फि‍क तकलीफ के बारे में बात करें।

सवाल: अगर मुझे कोविड-19 था और मैंने उसका इलाज करवाया है तो क्‍या ऐसे में मुझे वैक्‍सीन लेना चाहिए। 
जबाव: कोविड के इलाज के बाद जरूरी नहीं कि दोबारा वायरस से लड़ने की प्रतिरक्षा प्राप्‍त हो जाएगी, ऐसे में कोवि‍ड संक्रमण होने के बाद और उसके इलाज के बाद भी वैक्‍सीन लगवाने की सलाह दी जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख