Hanuman Chalisa

भारत में कोविड-19 के मामले 6 लाख के पार, 17,834 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (10:41 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 19,148 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या छह लाख के पार चली गई है और मृतकों की संख्या 17,834 पर पहुंच गई है। महज पांच दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार हुई थी।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के मामले बढ़कर 6,04,641 हो गए जबकि 434 लोगों की मौत हो गई।
 
इस संक्रामक रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या 3,59,859 हो गई है जबकि एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। देश में अब भी 2,26,947 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।
 
एक अधिकारी ने बताया, 'अभी तक करीब 59.52 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।'
 
पिछले 24 घंटों में जिन 434 लोगों की मौत हुई है उनमें से महाराष्ट्र में 198, तमिलनाडु में 63, दिल्ली में 61, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 21-21, पश्चिम बंगाल में 15, मध्य प्रदेश में नौ, राजस्थान में आठ, तेलंगाना और कर्नाटक में 7-7, आंध्र प्रदेश में 6, पंजाब में 5, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में 4-4, बिहार में 3 और चंडीगढ़ तथा गोवा में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

CBSE री-इवैल्युएशन पोर्टल शुरू: मात्र 100 रुपए में कराएं मार्क्स वेरीफाई, जानें आवेदन का 3-स्टेप नियम

इतना गर्म कैसे हो गया यूपी का बांदा जिला?

'तुम बिल्कुल पागल हो, मेरी वजह से जेल से बचे हो...' लेबनान हमले पर भड़के ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

अगले 2 दिन में केरल पहुंचेगा मानसून; सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, रूस का बड़ा फैसला

अगला लेख