Hanuman Chalisa

हैदराबाद विश्वविद्यालय के वालंटियर्स को प्रशिक्षित कर रहा है सीसीएमबी

Webdunia
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (13:09 IST)
नई दिल्ली, काउंसिल ऑफ साइंटिफिक ऐंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) और इसकी घटक प्रयोगशालाएं कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अधिकतम समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध दिख रही हैं। कोविड-19 के खिलाफ सेंटर फॉर सेलुलर ऐंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) की मुहिम में अब एक और आयाम जुड़ गया है।

कोविड-19 के परीक्षण के लिए सीसीएमबी अब हैदराबाद विश्वविद्यालय के साथ मिलकर काम कर रहा है। दोनों संस्थानों की इस साझा पहल के तहत सीसीएमबी हैदराबाद विश्वविद्यालय के वालंटियर्स को कोविड-19 के परीक्षण के लिए प्रशिक्षण दे रहा है।

हैदराबाद स्थित सीसीएमबी कोविड-19 के विभिन्न आयामों पर काम कर रही है। इन आयामों में कोविड के परीक्षण के अलावा दवाओं की रिपर्पजिंग, वायरस कल्चर, वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग और वैक्सीन का विकास शामिल हैं। सीसीएमबी देश के उन चुनिंदा संस्थानों में से है, जिन्हें कोविड-19 के परीक्षण की जिम्मेदारी मिली है।

हैदराबाद और आसपास के इलाकों में कोविड-19 के परीक्षण के दायरे को बढ़ाने के लिए हाल में हैदराबाद विश्वविद्यालय को भी परीक्षण केंद्र के रूप में चुना गया है। विश्वविद्यालय के वालंटियर्स को सीसीएमबी के विशेषज्ञ परीक्षण के बारे में जानकारी दे रहे हैं। तकनीकी स्टाफ को आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त आरटी-पीसीआर परीक्षण के लिए सीसीएमबी द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।

सीसीएमबी के अलावा राज्य में कोविड-19 के परीक्षण केंद्रों में उस्मानिया मेडिकल कॉलेज, गांधी अस्पताल, गवर्न्मेंट एमजीएम अस्पताल वारंगल, फीवर अस्पताल, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसन और निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज शामिल हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा सीसीएमबी को कोविड-19 के परीक्षण के लिए काफी पहले ही चुना जा चुका है। तेलंगाना के 33 जिलों के सरकारी मान्यता प्राप्त अस्पतालों से प्राप्त नमूनों का परीक्षण इस संस्थान में किया जा रहा है। कोविड-19 के परीक्षण में प्रशिक्षण देने के लिए विशेष रूप से वीडियो मैन्यूअल बनाया गया है, जिसमें चरणबद्ध तरीके से नमूनों से आरएनए को अलग करने और आरटी-पीसीआर के बारे में जानकारी दी गई है।

कोविड-19 के परीक्षण के लिए नियामक मंजूरी प्राप्त डॉक्टरों, अस्पतालों और क्लीनिकों के लिए यह मैन्यूअल निशुल्क उपलब्ध है। जिन संस्थानों को परीक्षण के लिए मंजूरी मिल चुकी है, वे इन संसाधनों को प्राप्त करने के लिए सीसीएमबी के निदेशक को सीधे ईमेल कर सकते हैं। (इंडिया साइंस वायर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

यूपी में 4.24 करोड़ छात्रों की डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था को मजबूत कर रही है योगी सरकार

अगला लेख